Search

देवघर : जिंदगी को खून और लोकतंत्र के लिए एक-एक वोट का है महत्व- डीसी

रक्तदान शिविर के जरिए चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

Deoghar : देवघर जिला प्रशासन ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को पुराना सदर अस्पाताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया. शिविर में स्वीप के नोडल पदाधिकारी संतोष कुमार ने युवाओं का एक जून को होने वाले मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संदेश दिया. शिविर का उद्घाटन करते हुए डीसी विशाल सागर ने कहा कि जिस तरह जिंदगी के लिए एक-एक बूंद खून जरूरी है, उसी तरह स्वस्थ लोकतंत्र में एक-एक वोट का महत्व है. उन्होंने लोगों से मतदान में भाग लेकर लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील की. कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ना सभी का दायित्व है. इसमें सहयोग करें. उन्होंने बताया कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने और वोटरों को जागरूक करने के लिए प्रखंडों में स्वीप कार्यक्रम के तहत तरह-तरह के आयोजन हो रहे हैं. रक्तदान शिविर उसी का हिस्सा है. उन्होंने ने वैसे मतदाता जिनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है उन्हें फॉर्म 6 भरकर बीएलओ के पास जमा करने या फिर ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भरने की अपील की. 4 मई तक नाम जोड़वा सकते हैं. मौके पर डीडीसी नवीन कुमार, एसडीओ सागरी बराल, उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, डीईओ विनोद कुमार, स्वीप नोडल सह जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. विधु विनोद, बीडीओ, सीओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-a-young-man-who-went-to-offer-arghya-on-the-occasion-of-chaiti-chhath-festival-drowned-in-ganga/">साहिबगंज

: चैती छठ महापर्व पर अर्घ्य देने गया युवक गंगा में डूबा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp