Search

 
 
 

देवघर:  बाबाधाम मंदिर में श्रद्धालुओं को सुगम जलार्पण कराना प्राथमिकता- उपायुक्त

जिले के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में बैद्यनाथ धाम में हर साल होने वाले श्रावणी मेले को तैयारियां शुरू कर दी गई. उपायुक्त ने बाबाधाम मंदिर की व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर समाहरणालय में बैठक की. जिसमें पुलिस अधीक्षक सौरभ व बाबाधाम मंदिर प्रभारी एसडीएम रवि कुमार शामिल हुए.
 

Deoghar: जिले के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में बैद्यनाथ धाम में हर साल होने वाले श्रावणी मेले को तैयारियां शुरू कर दी गई. उपायुक्त ने बाबाधाम मंदिर की व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर समाहरणालय में बैठक की. जिसमें पुलिस अधीक्षक सौरभ व बाबाधाम मंदिर प्रभारी एसडीएम रवि कुमार शामिल हुए. 


बैठक के दौरान उपायुक्त ने बाबा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम जलार्पण, क्राउड मैनजेमेंट, शीघ्र दर्शनम व्यवस्था, वीआईपी पूजा सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की. बैठक में पंडा धर्मरक्षिणी सभा के सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव उपायुक्त के समक्ष रखे, जिसपर उपायुक्त ने संज्ञान लेते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर करने की दिशा में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. 


इसके अलावा बैठक में नए फुटओवर ब्रिज निर्माण, क्लॉक रूम से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई. साथ ही बढ़ती गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ, प्रांगण में जल का छिड़काव, पेयजल सुविधा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. बैठक के अंत में पंडा धर्मरक्षिणी सभा की ओर से उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही