Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघरः जंगल में फर्जी कस्टमर केयर का अड्डा ध्वस्त, दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने जंगल में दबिश दी और वहां साइबर ठगी में लिप्त दो युवकों सुमन कुमार दास व अजीत दास को पकड़ लिया. दोनों देवघर जिले के रहने वाले हैं.
Advertisement
Advertisement

Deoghar : देवघर जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस ने सारठ थाना क्षेत्र के पुरनी करहैया जंगल में छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. एसपी सौरभ कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई मंगलवार को डीएसपी राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में की गई. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने जंगल में दबिश दी और वहां साइबर ठगी में लिप्त दो युवकों सुमन कुमार दास व अजीत दास को पकड़ लिया. दोनों देवघर जिले के रहने वाले हैं.


पुलिस ने उनके पास से दो मोबाइल फोन व तीन सिम कार्ड जब्त किए  हैं. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों युवक फ्लिपकार्ट, अमेजन, एयरटेल पेमेंट बैंक सहित अन्य कंपनियों के फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को ठगते थे. गूगल पर कस्टमर केयर के नाम से अपना मोबाइल नंबर डालकर ग्राहकों को झांसे में लेते थे. कैशबैक व समस्या समाधान का लालच देकर फोनपे व पेटीएम के नाम पर गिफ्ट कार्ड बनवाकर खुद रिडीम कर लेते थे. एयरटेल थैंक्स एप के माध्यम से कार्ड बंद होने की बात कहकर दोबारा चालू कराने के नाम पर भी ठगी की जाती थी.


इसके अलावा पीएम किसान योजना, एसबीआई क्रेडिट कार्ड और लोन दिलाने के नाम पर फर्जी लिंक भेजकर बैंक संबंधी जानकारी हासिल कर खातों से राशि उड़ा लेते थे. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है. इस गिरोह के अन्य कड़ियों को भी खंगाला जा रहा है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही