Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : कॉलेज कर्मी के बैंक खाते से फर्जी निकासी, अभाविप ने दिया धरना

Deoghar : देवघर कॉलेज में कार्यरत बालेश्वर मांझी के खाते से डेढ़ लाख रुपए फर्जी निकासी का मामला सामने आया है. फर्जी निकासी का आरोप इसी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्राचार्य बसंत कुमार गुप्ता, अकाउंटेंट और कॉलेज कोषाध्यक्ष पर लगा है. आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (अभाविप) के कार्यकर्ताओं ने 7 फरवरी को देवघर कॉलेज कार्यालय के समक्ष धरना दिया. आरोपी पूर्व प्राचार्य फिलहाल इस कॉलेज में कार्यरत नहीं हैं. उनका तबादला गोड्डा हो चुका है. अभाविप कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मामले को दबाने की कोशिश हो रही है. फर्जी निकासी में संलिप्त प्राचार्य, अकाउंटेंट और कॉलेज कोषाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई हो. भुक्तभोगी कॉलेज कर्मी को फर्जी निकासी का पता तब चला वह अपने खाते को अपडेट कराने बैंक गए. वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर कॉलेज के वर्तमान प्राचार्य अखिलेश तिवारी ने कुछ भी बताने से इंकार किया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=547790&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : मुख्यमंत्री की यात्रा टली, अमृतसर जाएंगे [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही