Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : पंडा धर्मरक्षिणी सभा का आमरण अनशन जारी, समर्थन में बाजार बंद

Deoghar : लखराज जमीन का हस्तांतरण व निबंधन की मांग को लेकर पंडा धर्मरक्षिणी सभा के महामंत्री कार्तिक नाथ ठाकुर का आमरण अनशन विगत पांच दिनों से वीर कुंवर सिंह चौक पर जारी है. आमरण अनशन का समर्थन कई संगठनों ने किया है. 19 मार्च को सभा के आह्वान पर शहर में दुकानों को बंद रखा गया. शहर के टावर चौक, बाबा मंदिर के आसपास, बायपास रोड समेत अन्य इलाके में दुकानें बंद हैं. दुकानें बंद रहने से बाजार सुनसान है. जहां लोगों की चहल-पहल रहती थी, वहां सन्नाटा पसरा है. कार्तिक नाथ ठाकुर ने कहा कि बाबा मंदिर के आसपास का क्षेत्र लखराज प्रकृति की जमीन पर बसा है. राजा-महाराजा से प्राप्त जिस जमीन का लगान माफ है उसे लखराज प्रकृति की जमीन कहा गया है. पंडा धर्मरक्षिणी सभा उस जमीन का हस्तांतरण व निबंधन की मांग जिला प्रशासन से कर रहा है. अफसरों की मनमानी के कारण हस्तांतरण व निबंधन नहीं किया जा रहा है. चुनाव पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने देवघर में जमीन रजिस्ट्री का वादा किया था. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=583926&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : सांसद खेल महोत्सव में दौड़े हजारों लोग, निशिकांत सपत्नीक हुए शामिल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही