Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : बेटे का इलाज कराने कानपुर गए पिता लापता

Deoghar : अपने बेटे का इलाज कराने कानपुर गए एक पिता के लापता हो जाने पर वापस आए बेटों ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर खोजने की गुहार लगाई है. बताया जाता है कि मार्गो मुंडा थाना क्षेत्र के कोलुआ गांव निवासी 55 वर्षीय मुरली महतो 26 जनवरी को अपने मानसिक रोगी बेटे मुन्ना यादव का इलाज कराने करौली सरकार धाम गए थे. उनके साथ दो अन्य बेटे उमेश यादव व छोटू यादव भी थे. वहीं से मुरली महतो व बीमार मुन्ना यादव लापता हो गए. काफी खोजबीन के बाद मुन्ना यादव तो मिल गया पर पिता मुरली महतो का कोई पता नहीं चला. थक हार कर गांव वापस आकर मार्गो मुंडा थाने में आवेदन देकर पिता को ढूंढ कर लाने की गुहार लगाई है. पिता के खो जाने से पूरा परिवार सदमें में है. यह">https://lagatar.in/deoghar-all-india-mines-workers-union-meeting/">यह

भी पढ़ें : देवघर: अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ की बैठक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही