Search

 
 
 

देवघर : ठाकुरबाड़ी रामजानकी मंदिर के जमीन विवाद में मारपीट, 2 घायल

 
Pathrol (Deoghar) : पाथरोल थाना छेत्र के चेतनारी गांव साहू टोला स्थित ठाकुरबाड़ी रामजानकी मंदिर की जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट में दो लोग घायल हो गए . इस संबंध में मंदिर के पुजारी पूरन पाठक ने थाने में लिखित शिकायत दी है. पुलिस को दिए आवेदन में उन्होंने गांव के ही नसरुद्दीन मौलाना, कूटकहा मिंया, मसरूद्दीन मियाँ, फारुख अंसारी, तवारक अंसारी, चाँद अंसारी, रिजवान अंसारी, तकबुल अंसारी, बबली मियाँ, अकबुल अंसारी पर हरवे हथियारों से लैस होकर मंदिर की जमाबंदी जमीन को जबरन घेरने का प्रयास करने का आरोप लगाया है. कहा है कि जब ग्रामीण घनस्याम साह, मुरारी यादव, अर्जुन यादव ने अवैध निर्माण को रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने लोहे की रोड से मारकर घनस्याम साह को घायल कर दिया उनके पैर में गंभीर चोट है. वहीं अर्जुन यादव की कलाई मेँ चोट लगी है. वहीं, दूसरे पक्ष से नसुरुद्दीन मियां ने पूरन पाठक व अन्य पर उसका घर क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही