Search

 
 
 

देवघर : मधुपुर के धमना फतेहपुर में दो पक्षों में मारपीट

 

दोनों पक्षों ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी

Deoghar : मधुपुर थाना क्षेत्र के घमना फतेहपुर गांव निवासी अलताफ अंसारी ने अपने ससुर आशिक अलि साला मोहम्मद  सहीम, मोहम्मद फहीम, साली तरन्नुम परवीन, सरहज तनुजा परवीन व सास पर मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है. उसने पुलिस से बताया कि गत 11 सितंबर को उसकी चार वर्षीय पुत्री घर से गायब हो गई. पुत्री की गायब होने की खबर पर वह खोजबीन करने लगा. इसी दौरान बच्ची की तलाश में वह अपनी दूसरी पत्नी के मायका घमना पहुंचा. वहां वह अपनी पुत्री के बारे में पूछताछ करने लगा सभी आरोपी एक मत होकर लाठी, डंडा, रड आदि से उसे मारकर घायल कर दिएl घायल अवस्था में ही वह थाना पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी. पुलिस ने घायल का ईलाज अनुमंडल अस्पताल में करा कर बाहर रेफर कर दिया है. इधर दूसरे पक्ष की तराना परवीन ने अपने बहन दामाद अलताफ अंसारी व उसका पहली पत्नी सगुफ्ता सिम्बुल के खिलाफ जबरन घर में घुसकर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है. पुलिस दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज कर जांच मे जुट गई है. यह">https://lagatar.in/deoghar-missing-minor-girl-from-jasidih-recovered-after-fifteen-days/">यह

भी पढ़ें: देवघर : जसीडीह से लापता नाबालिग लड़की पंद्रह दिन बाद बरामद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही