Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : मछली व्यवसाई की छवि दागदार, क्यों उपलब्ध कराए गए सुरक्षा गार्ड?

Deoghar : शहर के नगर थाना क्षेत्र में कृष्णा टॉकीज के निकट 11 फरवरी की देर रात अपराधियों से हुए मुठभेड़ में दो पुलिस जवान शहीद हो गए. साहिबगंज जिले के रहने वाले दोनों शहीद जवानों के नाम रवि मिश्रा और संतोष यादव है. दोनों मछली व्यवसाई सुधाकर झा की सुरक्षा में तैनात थे. दोनों शहीद जवानों में से एक संतोष यादव के ससुर महेंद्र यादव ने सुधाकर झा को सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराने पर सवाल उठाए हैं. राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के समक्ष सवाल उठाते हुए कहा कि सुधाकर झा की छवि दागदार है. वह खुद आपराधिक प्रवृत्ति का रहा है. जो खुद आपराधिक प्रवृत्ति का हो उन्हे सुरक्षा गार्ड रखने की क्या जरूरत है? राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन इस सवाल का जबाव दे. 20 दिनों पूर्व संतोष यादव को सुधाकर झा के सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात किया गया था. इससे पूर्व उसकी तैनाती मंडल कारा में थी. वर्ष 2017 में उसकी झारखंड पुलिस में नौकरी लगी थी. मुठभेड़ के बारे में पूछे जाने पर मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि जो भी हुआ है उससे मुझे अफसोस है. मामले की जांच पूरी पारदर्शिता से कराई जाएगी. दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. इस मामले में दुमका रेंज के डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल ने पत्रकारों से कहा कि पुलिस जवानों को क्यों गोलियां मारी गई, यह जांच के दायरे में है? मामले की जांच चल रही है. दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. उल्लेखनीय है कि सुधाकर झा मछली व्यवसाई है. कुछ माह पूर्व उसके मुंशी पर जानलेवा हमला हुआ था. उसी समय से सुधाकर झा डर गया. अपनी जान को मुश्किल में देखकर उन्होंने पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा गार्ड की मांग की. एसपी के निर्देश पर दोनों पुलिस जवानों को उनकी सुरक्षा में तैनात किया गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=551540&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : गणेश व संध्या मंदिर के गुंबद से उतारा गया पंचशूल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही