Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : कड़रासाल चेकपोस्ट पर कार से पांच लाख बरामद

Deoghar : पालोजोरी थाना क्षेत्र के कड़रासाल चेकपोस्ट पर पुलिस ने बुधवार की देर रात कार से पांच लाख रुपये बरामद किये हैं. जानकारी के अनुसार, अंतर जिला चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच की जा रही थी. इसी दौरान पुलिस ने एक काले रंग की कार (जेएच-15 एजी-0544) को रोकी. जांच करने पर कार में पांच लाख रुपये कैश बरामद किये गये. पुलिस पदाधिकारी ने तत्काल इसकी सूचना थाना प्रभारी संदीप कुमार व सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकरी सह बीडीओ अमीर हमजा को दी. जानकारी मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार सवार श्रेयांस अग्रवाल से पूछताछ की. पूछताछ में श्रेयांस अग्रवाल ने बताया कि वह देवघर का रहने वाला है. वह कबाड़ी का काम करता है और पालोजोरी के एक कबाड़ी वाले सल्लाउद्दीन अंसारी को  पैसे देने जा रहा था. उसने बताया कि पांच लाख में से 2.65 लाख देवघर के एक पेट्रोल पंप से और बाकी के 2.35 लाख जिले के जरमुंडी स्थित एचपी पेट्रोल पंप से लिया था. मौके पर मौजूद बीडीओ अमीर हमजा और थाना प्रभारी संदीप कुमार ने कार से बरामद कैश को जब्त कर लिया और श्रेयांस अग्रवाल आज गुरुवार को पैसे से संबंधित कागजात दिखाने को कहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही