Search

 
 
 

देवघर : फूड प्वाइजनिंग के शिकार जैप जवान अस्पताल से डिस्चार्ज, 8 अब भी भर्ती

 
Deoghar : हजारीबाग से देवघर जैप-5 में प्रशिक्षण लेने आए जैप के 38 जवान 16 मार्च की रात फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए थे. रात में मेस में बना खाना खाने के बाद सभी को उल्टी व पेट दर्द की शिकायत शुरू हो गई. रात में ही जवानों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज करने पर जवानों की हालत सुधरने लगी. 18 मार्च को 13 जवान अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए. अब सिर्फ 8 जवान ही अस्पताल में भर्ती हैं. भर्ती जवानों में राजेंद्र कुमार केरकेट्टा, जयनारायण हेंब्रम, ठाकुर हेंब्रम समेत अन्य शामिल हैं. सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है. डिस्चार्ज जवानों में छोटे लाल, अवधेश कुमार, अशोक कुमार, हीरालाल, रामचरण मुर्मू समेत अन्य शामिल हैं. कुछ जवानों का रक्त सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है, जिससे पता चले कि अचानक जवानों की तबीयत कैसे बिगड़ी? यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=581985&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : प्रशिक्षण लेने आए 38 पुलिस जवान हुए फूड प्वाइजनिंग के हुए शिकार, अस्पताल में भर्ती [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही