Deoghar : राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव के 76वें जन्मदिन पर झारखंड प्रदेश सचिव सह मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी संजय भारद्वाज ने कलहजोर मुसहर टोली में दलित वर्ग के सैकड़ों गरीबों को भोजन कराया. इस अवसर पर संजय भारद्वाज ने कहा कि किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू यादव को नवजीवन मिला है. गरीबों, शोषितों और वंचितों की सेवा को ही लालू यादव ने ईश्वर की सेवा बताया है. इसलिए आज उनके 76वें जन्म दिवस पर दलित बस्ती में गरीबों के बीच सामूहिक भोज का आयोजन किया गया. उन्होंने कहा कि पार्टी सुप्रीमों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक राजद कार्यकर्ता का प्रथम लक्ष्य है. इस मौके पर मधुपुर राजद प्रखंड अध्यक्ष अरविंद सिंह यादव, राजद के वरिष्ठ नेता शिव कुमार मिश्रा, प्रदीप यादव, मोहम्मद शाहिद और पहल मुसहर सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/deoghars-lifeline-dhadwa-river-dried-up-in-the-scorching-heat/">यह
भी पढ़ें : देवघर की लाइफ लाइन ढड़वा नदी भीषण गर्मी में सूख गई [wpse_comments_template]
देवघर : लालू के जन्मदिन पर गरीबों व असहायों को कराया भोजन
Leave a Comment