Deoghar : झारखंड राज्य कृषि उपज और पशुधन विपणन विधेयक के विरोध में देवघर के खाद्य व्यापारियों ने 8 फरवरी को दुकानें बंद रखी. शहर के लक्ष्मी बाजार, बाजार समिति समेत अन्य बाजारों में खाद्य दुकान बंद रखे गए. खाद्य कारोबारियों ने विधेयक वापस नहीं लेने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है. व्यापारियों का कहना है कि विधेयक विधानसभा से पारित हो चुका है. इसे लागू होने पर खाद्यान्न व्यापारियों पर दो प्रतिशत अतिरिक्त बाजार समिति शुल्क थोप दिया जाएगा. यह शोषण का विधेयक है. इसकी मार खाद्यान्न व्यापारियों समेत छोटे दुकानदारों को भी झेलना पड़ेगा. खाद्य सामानों के दाम बढ़ेंगे. इससे आम लोगों की जेब पर असर पड़ेगा. झारखंड में अधिकांश खाद्यान्न वस्तुएं बाहर से मंगाई जाती है. पहले से ही उस पर टैक्स लागू है. फिर यहां आने पर 2% बाजार शुल्क देना होगा. विधेयक खाद्यान्न व्यापारियों के साथ-साथ आम लोगों के हित में नहीं है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=546441&action=edit">यह
भी पढ़ें : देवघर : संत रविदास की जयंती पर 9 दिवसीय महोत्सव खिजुरिया आश्रम में शुरू [wpse_comments_template]
देवघर : कृषि विधेयक के विरोध में बंद रही खाद्यान्न दुकानें

Leave a Comment