Search

 
 
 

देवघर : पूर्व मुखिया पर मां सरस्वती की प्रतिमा से अभद्र व्यवहार करने का आरोप, एफआईआर दर्ज

 
Deoghar : देवघर प्रखंड अंतर्गत केनमनकाठी पंचायत के पूर्व मुखिया अमरनाथ दास पर मां सरस्वती की प्रतिमा के साथ अभद्रता करने का आरोप लगा है. अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि वह प्रतिमा से अभद्र व्यवहार कर रहा है. उसकी इस हरकत के कारण ग्रामीणों में आक्रोश है. केनमनकाठी पंचायत के दास टोला में गांव के बच्चों ने बसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजा की थी. ग्रामीणों के अनुसार रात के समय आरोपी पूजा पंडाल पहुंचा. बच्चों से कहा कि तुम लोग पंडाल से बाहर जाओ, मुझे मौज-मस्ती करना है. बच्चों के जाने के बाद वह प्रतिमा के साथ अभद्रता करने लगा. उसकी हरकत को देखकर किसी बच्चे ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई. आरोपी के खिलाफ जसीडीह थाने में एफआईआर दर्ज की गई. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=537189&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : बीईईओ ने स्कूल सचिवों के साथ किया गुरु गोष्ठी का आयोजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही