Search

 
 
 

देवघर : पूर्व मंत्री कृष्णानंद झा नीति आयोग हिंदी सलाहकार समिति के बने सदस्य

 
Deoghar : बिहार सरकार में मंत्री रहे कांग्रेस नेता और हिंदी विद्यापीठ के व्यवस्थापक कृष्णानंद झा को नीति आयोग की हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया है. हिंदी विद्यापीठ में इनके कार्यों को देखते हुए समिति में इन्‍हें नामित किया गया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग की अनुशंसा पर इनका मनोनयन हुआ है. समि‍ति का कार्यकाल तीन साल का होगा. ये नीति आयोग में हिंदी भाषा का प्रचार-प्रसार करेंगे. साल में एक बार इस समिति की बैठक होती है, जिसमें हिंदी को बढ़ावा देने के कार्यक्रम तय किए जाते हैं. समिति के सदस्य हिंदी के विकास के लिए नीति आयोग को सलाह भी देते हैं. कृष्णानंद झा के सदस्‍य बनाए जाने पर देवघर के कई गणमान्‍य लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है. यह भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-bus-service-may-start-from-inter-state-bus-terminal-in-shravani-mela/">देवघर

: श्रावणी मेला में इंटर स्टेट बस टर्मिनल से शुरू हो सकती है बस सेवा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही