Deoghar : जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया से पुलिस ने 1 अप्रैल को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया. इनके पास से 8 मोबाइल, 8 सिम और एक एटीएम कार्ड बरामद किया गया. गिरफ्तार साइबर अपराधियों के नाम धनंजय मिर्धा (19), रियाज अंसारी (23), धुरो कुमार (18), विकास यादव (21) है. इन सभी पर सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं समेत विभिन्न कंपनियों की वेबसाइट लुप होल के माध्यम से लोगों को ठगने का आरोप है. इसके अलावा सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में नौकरी का प्रलोभन देकर भी ठगी किया करते थे. बैंक ग्राहकों को भी बंद एटीएम चालू करने का झांसा देकर ठगी करते थे. पुलिस सभी अपराधियों से पूछताछ कर इनके नेटवर्क का पता लगा रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=596241&action=edit">यह
भी पढ़ें : देवघर : सांसद निशिकांत ने किया सीएनजी गैस सेंटर का उद्घाटन [wpse_comments_template]
भी पढ़ें : देवघर : सांसद निशिकांत ने किया सीएनजी गैस सेंटर का उद्घाटन [wpse_comments_template]
Leave a Comment