Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : चार वाहन चोर गिरफ्तार

Deoghar : देवघर पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप में बिहार के मुजफ्फरपुर से चार चोरों को गिरफ्तार किया है. सदर एसडीपीओ पवन कुमार ने 4 अप्रैल को पत्रकारों से कहा कि चारों चोर देवघर इंफोटेक सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंस्ट्रक्शन कंपनी के स्टाफ हैं. इनके निशानदेही पर चोरी की कार भी बरामद कर ली गई है. विगत 27 मार्च को नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक स्थित मयूर विहार होटल के समीप से एक अर्टिगा कार की चोरी हुई थी. वाहन मालिक ने देवघर नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी. कार का नंबर बीआर 07 एम-3636 है. पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू की. जांच के क्रम में देवघर कंस्ट्रक्शन कंपनी के हेड समेत चार स्टाफ को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार चोरों के नाम जिग्यांशु कुमार, कुंदन कुमार सिंह, हर्षवर्धन और गौतम कुमार सिंह है. जिग्यांशु कुमार कंपनी का हेड बताया जाता है. एसडीपीओ के अनुसार चारों चोर अंतरराज्जीय वाहन चोर सिंडिकेट से जुड़ा है. सभी से पूछताछ जारी है. सिंडिकेट के अन्य सदस्यों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. सिंडिकेट के सदस्य वाहन की चोरी कर दूसरे राज्यों में बेच देता था. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=596716&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : आठ मोबाइल समेत चार साइबर अपराधी गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही