Search

 
 
 

देवघर गैंगरेप मामलाः चार आरोपी अरेस्ट, तीन अब भी फरार

 
Deoghar: जिले के पथरोल इलाके में नाबालिग लड़की से गैंगरेप मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. तीन आरोपी अब भी फरार हैं. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. छानबीन के दौरान पुलिस ने आरोपियों की एक बाइक भी बरामद की है. इसे पढ़ें-ईडी">https://lagatar.in/revealed-in-ed-investigation-laundering-of-a-large-part-of-1000-crores-earned-from-illegal-mining-done-through-amit-agarwals-companies/">ईडी

जांच में खुलासा : अमित अग्रवाल की कंपनियों के जरिये हुई अवैध खनन से कमाये 1000 करोड़ के बड़े हिस्से की लॉन्ड्रिंग

क्या है मामला

पीड़िता की मां के अनुसार, वह दुमका जिले की रहने वाली है. एक कार्यक्रम में शामिल होने अपनी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ पथरोल थाना क्षेत्र में एक रिश्तेदार के घर गई थी. कार्यक्रम किसी कारणवश रद्द हो गया. इसके बाद मां-बेटी वापस पैदल ही घर लौट रही थीं. इस दौरान दो बाइक पर सात लोग पहुंचे. सुनसान स्थान का फायदा उठाकर सातों आरोपी मां-बेटी को जबरन जंगल ले गए. विरोध करने पर मां-बेटी की जमकर पिटाई की गई. इसके बाद मां के सामने ही नाबालिग लड़की से सभी ने दुष्कर्म किया. इसे भी पढ़ें-शिक्षक">https://lagatar.in/teacher-recruitment-scam-survived-by-cbi-arrest-but-ed-arrested-trinamool-congress-mla-manik/">शिक्षक

भर्ती घोटाला : CBI की गिरफ्तारी से तो बच गये थे, पर ED ने तृणमूल कांग्रेस विधायक माणिक को अरेस्ट कर लिया
किसी तरह जान बचाकर मां-बेटी मधुपुर थाना पहुंची और पुलिस को पूरी आपबीती बतायी. साथ ही प्राथमिकी दर्ज करायी. इसके बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही