Search

 
 
 

देवघर : स्टेज शो करने जा रही नाबालिग नर्तकी के साथ गैंगरेप

 
Deoghar:  स्टेज शो करने जा रही नाबालिग नर्तकी के साथ पांच युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है. यह घटना जिले के पाथरोल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर की है. जानकारी के मुताबिक रविवार की रात बदमाशों ने मां और बेटी को उठाकर जंगल में ले गये और मां के सामने नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. विरोध करने पर पीड़िता की मां की पिटाई भी की और उसके पास से मोबाइल और रूपये लेकर फरार हो गए. इसे भी पढ़ें –धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-took-2-months-of-garlanding-work-from-1400-women-the-company-ran-away/">धनबाद

: 1400 महिलाओं से 2 माह माला गूंथने का काम लिया, भाग गई कंपनी

5 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

पीड़िता की मां के मुताबिक वह दुमका जिले की रहने वाली है. एक कार्यक्रम में शामिल होने अपनी 15 नाबालिग वर्षीय पुत्री के साथ पाथरोल थाना क्षेत्र के सिरसा गांव आई थी. लेकिन किसी कारणवश कार्यक्रम रद्द हो गया. इसके बाद रात में ही मां और बेटी पाथरोल से मधुपुर पैदल आ रही थी. इसी बीच दो बाइक पर कुल छह लोग आये और मां-बेटी को जबरन बहादुरपुर जंगल ले गये. इसके बाद घटना को अंजाम दिया गया. पीड़िता की मां के द्वारा विरोध करने पर युवकों ने उसे बुरी तरह पीटा. उसके बाद पांच युवकों ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ बलात्कार किया. घटना के बाद किसी तरह मां बेटी मधुपुर पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी. मधुपुर पुलिस ने पीड़िता का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में कराया. हालांकि घटना पाथरोल थाना क्षेत्र की है. पाथरोल थाना में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है. इसे भी पढ़ें –अमेरिका">https://lagatar.in/nobel-prize-in-economics-awarded-to-bernanke-diamond-and-dibvigo-of-america/">अमेरिका

के बर्नानके, डायमंड और डायबविगो को अर्थशास्‍त्र का नोबेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही