Search

देवघर : युवती ने की आत्महत्या, मां को हत्या की आशंका

Deoghar : जसीडीह थाना क्षेत्र के कुशवाहा लेटवा निवासी एक युवती ने 21 फरवरी को फंदे से लटककर आत्महत्या की थी.  मृतका की मां सुमित्रा देवी को आशंका है कि उसकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है, उसकी हत्या हुई है. मां समेत परिवार के अन्य सदस्य घटना के दिन से ही मामले की जांच की मांग कर रहे हैं. परिजनों का कहना है कि पुलिस जांच नहीं कर रही है. हमलोगों को इंसाफ चाहिए. जांच नहीं किए जाने से आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर 25 फरवरी को देवघर-दर्दमारा मुख्य सड़क मार्ग जाम कर दिया. उग्र ग्रामीणों ने आगजनी भी की. जाम के कारण इस सड़क मार्ग पर गाड़ियों का काफिला लग गया. वाहन चालक घंटों जाम में फंसे रहे. खबर पाकर जसीडीह पुलिस जाम वाले जगह पर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों से वार्ता की. आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराया जाएगा. इसके बाद ग्रामीण सड़क पर से हट गए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=562230&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : हिंदी विद्यापीठ के कंप्यूटर ऑपरेटर ने की आत्महत्या [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp