Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : पूर्व रेलवे के जीएम ने किया आसनसोल-झाझा रेलखंड का निरीक्षण

Advertisement
Advertisement

कहा, 1 अक्तूबर को डिवीजन के 250 जगहों में चलेगा विशेष सफाई अभियान

Deoghar : रेलवे की ओर से 1 अक्टूबर को विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा, जिसमें रेलकर्मी के साथ आम लोग भी शामिल होंगे. उक्त बातें पूर्व रेल के महाप्रबंधक ए पी द्विवेदी ने 27 सितंबर को मधुपुर में कही. यहां पहुंचे महाप्रबंधक ने स्टेशन क्षेत्र का निरीक्षण कर कहा कि 1 अक्टूबर को हर डिवीजन के 250 जगहों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जायेगा. निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन में यात्री सुविधाओं से संबंधित जानकारी लेकर अधिकारियों को कई निर्देश दिए. मौके पर उन्होंने प्लेटफार्म संख्या 2 के समक्ष एक स्टेशन, एक उत्पाद के तहत स्टॉल का उद्घाटन किया. इस दौरान उनके साथ पूर्व रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा आसनसोल डीआरएम चेतनानंद सिंह मौजूद थे. यहां निरीक्षण के बाद महाप्रबंधक झाझा की ओर निरिक्षण करने निकल गए.

लोगों ने सौंपा ट्रेन की ठहराव की मांग का ज्ञापन

वहीं इस दौरान बहुजन समाज पार्टी के मधुपुर विधानसभा प्रभारी जियाउल हक उर्फ टार्जन ने मधुपुर में वंदे भारत ट्रेन की ठहराव समेत अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा. वहीं स्टेशन परिसर में स्काउट एंड गाइड के छात्र व रेलकर्मियों ने नृत्य व गीत प्रस्तुत कर स्वच्छता का संदेश दिया. मौके पर जीएम ने कहा कि स्टेशन का सौंदर्यीकरण किया जाएगा. यह">https://lagatar.in/deoghar-dead-body-of-deranged-woman-found-in-pond/">यह

भी पढ़ें:  देवघर : तालाब में मिला विक्षिप्त महिला का शव [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही