Search

 
 
 

देवघर : देवीपुर में महागठबंधन ने बूथ कमिटी की समीक्षा बैठक की

 
राजद नेता पूर्व मंत्री सुरेश पासवान समीक्षा बैठक में हुए शामिल बूथ कमिटी की लिस्ट  पांच दिनों के अंदर जमा करने का निर्देश एक बूथ में 20 लोग होंगे शामिल Deoghar :  देवीपुर प्रखंड के 17 पंचायत में गुरुवार की रात महागठबंधन ने पंचायत वार बूथ कमिटी की समीक्षा बैठक की. इस बैठक में  गठबंधन के सभी दलों को 5 दिनों के अंदर बूथ कमिटी का लिस्ट जमा करने का निर्देश दिया गया. एक बूथ में 20 लोगों को रखने की बात कही गयी. इस दौरान पंचायत के सभी कार्यकर्ताओं में अपने प्रत्याशी प्रदीप यादव के समर्थन में काफी जोश और उत्साह दिखाया. इस बैठक मुख्य रूप से पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, मंत्री प्रतिनिधि समीर साहब, जेएमएम अध्यक्ष संजय शर्मा, कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, मीडिया प्रभारी प्रमोद यादव, जिला परिषद सदस्य पति मुकेश यादव, देवीपुर प्रखंड प्रमुख प्रमिला देवी, प्रखंड अध्यक्ष नरेश यादव, नागेंद्र कुशवाहा, 20 सूत्री के तेज नारायण वर्मा, मुखिया सुभाष, रामफल तुरी सहित काफी संख्या में नेता व कार्यकर्ता  उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही