Search

 
 
 

देवघर : शहीद पुलिस जवानों को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

 
Deoghar : अपराधियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए दो पुलिस जवानों को पुलिस लाइन डाबर ग्राम में 12 फरवरी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. गार्ड ऑफ ऑनर देने वालों में दुमका रेंज के डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल, एसपी सुभाष चंद्र जाट समेत पुलिस की पूरी पलटन शामिल थी. डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल ने कहा कि दोनों जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी. बहुत जल्द अपराधियों को धर दबोचा जाएगा. शहीद जवान संतोष यादव के परिजनों ने डीआईजी से इंसाफ की गुहार लगाकर हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की. डीआईजी ने दोनों जवानों के परिजनों को एक-एक लाख रुपए की नगद राशि बंद लिफाफे में सौंपा. दोनों शहीदों का अंतिम संस्कार साहिबगंज जिला स्थित पैतृक गांव में किया जाएगा. बता दें कि 11 फरवरी की रात नगर थाना क्षेत्र में कृष्णा टॉकीज के पास रवि मिश्रा और संतोष यादव नामक दोन पुलिस जवान अपराधियों की गोलीबारी में शहीद हो गए. दोनों जवान मछली व्यवसाई सुधाकर झा की सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात थे. अपराधियों ने फायरिंग की. आत्मरक्षा में दोनों जवानों ने भी गोलियां चलाई. इसी बीच अपराधियों की गोली दोनों जवानों को लगी. घटनास्थल पर ही दोनों शहीद हो गए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=552488&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : आचार्य सुदर्शन सेंट्रल स्कूल में प्रदर्शनी सह बाल मेला का अयोजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही