Search

 
 
 

देवघरः जसीडीह में आग से मकान जलकर राख

इस भीषण अग्निकांड में घर में रखा धान, पुआल, एक साइकिल व सरकार की आवास योजना के तहत मकान निर्माण के लिए लाया गया सारा सीमेंट जलकर नष्ट हो गया. करीब  सात क्विंटल धान जलने की खबर है.
 

Deoghar : देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के भोक्ताडीह गांव में  अग्निकांड की घटना सामने आई है. गांव के अवधेश कुमार के घर में मंगलवार की अहले सुबह करीब 4 बजे अचानक आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया.


इस भीषण अग्निकांड में घर में रखा धान, पुआल, एक साइकिल व सरकार की आवास योजना के तहत मकान निर्माण के लिए लाया गया सारा सीमेंट जलकर नष्ट हो गया. करीब  सात क्विंटल धान जलने की खबर है. इससे परिवार भारी आर्थिक क्षति हुई है. जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इससे आसपास के घर जलने से बच गए.


जसीडीह पुलिस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा व सहायता राशि देने की मांग की है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही