Search

 
 
 

देवघर : किराना दुकान से भारी मात्रा में अवैध देसी व विदेशी शराब बरामद, मालिक फरार

 
Deoghar :  जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र स्थित बलथर मोड़ के पास एक किराना दुकान से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध देसी व विदेशी शराब बरामद किये हैं. जानकारी के अनुसार, एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना मिली थी कि किराना दुकान में अवैध शराब का कारोबार चल रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने छापेमारी की और किराना दुकान से 200 ग्राम गांजा और भारी मात्रा में देसी व विदेशी शराब बरामद किया. हालांकि पुलिस को देख दुकान मालिक वहां से भागने में सफल रहा. यह किराना दुकान श्रीकांत यादव नाम के व्यक्ति का है. पुलिस फिलहाल मामला दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव को लेकर देवघर पुलिस नशा कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. इससे पहले भी पुलिस ने 14 किलो गांजा के साथ सात लोगों को गिरफ्तार किया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही