Search

 
 
 

देवघर : पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी का पैर काटा, सदर अस्पताल में भर्ती

 
Deoghar : देवीपुर थाना क्षेत्र के भिरखीबाद निवासी जुलेखा खातून को उसके मायके वालों ने गंभीर हालत में देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. उसके एक पैर में गहरा जख्म है. जुलेखा खातून ने बताया कि वह शुक्रवार को मधुपुर थाना क्षेत्र के लालगढ़ स्थित अपने मायके में थी. पति साजिद शेख देर रात आया और उसे बाइक बैठाकर अपने घर ले गया. जुलेजा खातून का आरोप है कि ससुराल में पति ने उसके साथ मारपीट की. कुल्हाड़ी से उसका दायां पैर काट दिया और लालगढ़ के पास रोड किनारे फेंक दिया. इसकी सूचना मिलने के बाद मायके वाले घटनास्थल पर पहुंले और उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया. जुलेखा की मां ताकिमन खातून ने बताया कि घटना के संबंध में थाने में शिकायत की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. उसने बताया कि शादी के बाद से ही बेटी के ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं. ममला कोर्ट में चल रहा था. कोरोना के बाद दोनों परिवारों में सुलह हो गया था. दामाद ने दोबारा उसके साथ ज्यादती की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही