Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघरः अवैध शराब अड्डा ध्वस्त, 1063 लीटर नकली शराब जब्त

उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर विभाग की टीम ने जिले के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के तिलोना गांव में छापामारी कर अवैध शराब बनाने के बड़े अड्डे का भंडाफोड़ किया. टीम ने वहां से करीब 1063 लीटर तैयार नकली शराब व शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाली सामग्री बरामद की है.
Advertisement
Advertisement

Deoghar : देवघर जिले में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए उत्पाद विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर विभाग की टीम ने जिले के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के तिलोना गांव में छापामारी कर अवैध शराब बनाने के बड़े अड्डे का भंडाफोड़ किया. टीम ने वहां से करीब 1063 लीटर तैयार नकली शराब व शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाली सामग्री बरामद की है. शराब अड्डे को ध्वस्त कर दिया गया.


विभाग ने गांव के मंटू यादव, पिता सकलदेव यादव, समेत अन्य के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. अड्डे से विभिन्न ब्रांडों के लेबल, बोतलों के ढक्कन, शराब की खाली बोतलें, कागज के कार्टन, 500 लीटर की पानी की टंकी और एक बड़ा स्टील का जार बरामद किया गया है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही