Search

 
 
 

देवघर : कोरियासा मोहल्ले में तड़के सुबह मारकर शख्स की हत्या, इलाके में सनसनी

 
Deoghar : देवघर नगर थाना का कोरियासा मोहल्ला बुधवार की सुबह हत्या की ख़ौफनाक वारदात से दहल गया. तड़के सुबह 6 बज़े के आसपास अज्ञात अपराधियों ने चाय के दुकान पर सिगरेट पीने आये लक्ष्मी यादव नाम के शख्स पर बम मारकर उसकी निर्मम हत्या कर दी. लक्ष्मी यादव के चेहरे पर दो बम मारे गये. हमले में उसका सिर क्षत विक्षत हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना की सुचना पर देवघर एसडीपीओ पवन कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गये. शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया.

वारदात में सात लोग शामिल, तीन को पत्नी ने पहचानने का किया दावा

मृतक लक्ष्मी यादव की पत्नी मीरा देवी ने बताया कि कुल 7 लोग थे. पांच लोग सड़क पर खड़े थे. दो बाइक पर दो-दो लोग सवार थे. एक आपाची और दसूरी पल्सर की बाइक थी. मीरा देवी ने बताया कि बाइक सवार अपराधियों ने 2 बम मारे और एक गोली भी चलायी. मीरा देवी का कहना है कि बाइक में जो लोग सवार थे, उनकी पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन सड़क पर खड़े लोगों को वो पहचानती हैं. उनमें एक का नाम विष्णु यादव, दूसरे का राजेश यादव और एक अन्य का करू यादव बताया जा रहा है. मृतक की पत्नी ने बताया कि जमीन विवाद में आपसी रंजिश की वजह से हत्या की गई है. मृतक लक्ष्मी यादव भी पेशेवर अपराधी थै, जो हाल में ही जेल से निकल कर आया था. यह">https://lagatar.in/deoghar-state-working-committee-meeting-will-be-held-on-23-and-24-january/">यह

भी पढ़ें : देवघर : 23 एवं 24 जनवरी को प्रदेश कार्यसमिति की होगी बैठक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही