Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : ससुराल पक्ष निकला हत्यारा, सास व साली गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Deoghar : जसीडीह पुलिस ने कुंजीसार गांव के डढ़वा नदी के समीप एक कुएं से बरामद अज्ञात शव मामले का उद्भेदन कर दिया है. फुलेश्वर (30) हत्याकांड मामले में मृतक की सास और साली की गिरफ्तारी हुई है, पांच आरोपी फरार है. 18 जनवरी को बसबरिया गांव निवासी फुलेश्वर पंडित की हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों की पहचान की जा चुकी है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जसीडीह थाना इंस्पेक्टर विक्रम प्रताप सिंह के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी थी. शव मिलने के दूसरे दिन मृतक के बड़े भाई कांग्रेस पंडित ने शव की पहचान अपने छोटे भाई फुलेश्वर पंडित के रूप में की थी. मृतक दिहाड़ी मजदूर था   उन्होंने पुलिस को बयान दिया कि उसके छोटे भाई की शादी नौ साल पूर्व सिंघवा मोहरियाबाद गांव निवासी बुधन पंडित की बेटी कल्पना के साथ हुई थी. शादी के बाद वह ससुराल में रहकर दिहाड़ी मजदूर का काम करता था. मृतक की सास रुकवा देवी ने पूछताछ के क्रम में पुलिस को बताया कि उसके जमाई गलत चरित्र का व्यक्ति था. उसे अपनी दो साली तथा साला की पत्नी से नाजायज संबंध था, जिसे लेकर परिवार के सभी सदस्य नाराज रहते थे. इसी मामले को लेकर परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर उसकी हत्या कर शव को नदी किनारे कुएं में फेंक दिया. पुलिस सास रुकवा देवी और साली मुन्नी देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस हत्याकांड के पांच आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं. शेष आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=229553&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : बोलेरो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घायल [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही