Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर शीतलहर की चपेट में, घर में दुबकने को लोग विवश

Deoghar : बाबानगरी देवघर शीतलहर की चपेट में है. तापमान लगातार तापमान गिरता जा रहा है. कनकनी बढ़ने से लोग घर में दुबकने को विवश हो गए हैं. दिनभर कुहासा छाया रहता है. दिन में तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहता है तथा शाम होते ही 6 से 7 डिग्री सेल्सियस पर लुढ़क जाता है. हालांकि देवघर आने वाले सैलानियों पर ठंड का कम असर देखा जा रहा है. सैलानी पूर्व की तरह अभी भी आकर मौज-मस्ती करते देखे जा रहे हैं. ठंड को देखते हुए नगर निगम की ओर से शहरी क्षेत्र में 9 जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है. जहां अलाव की व्यवस्था की गई है उन जगहों के नाम हैं- कुष्ठ आश्रम, बस स्टैंड, झरना बोर्ड, बैद्यानाथ धाम रेलवे स्टेशन, टावर चौक और बाजार चौक समेत अन्य. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने शीतलहर को देखते हुए जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन 8 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया है. संचालन बंद रहने की अवधि में बच्चों को पूरक पोषाहार उपलब्ध कराया जाता रहेगा. इसकी वैकल्पिक व्यवस्था की गई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=516552&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : अपहृत बच्चा सकुशल बरामद, अपहर्ता गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही