Search

देवघर : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में 6 माह के भीतर निकाय चुनाव कराने की मांग

Deoghar : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक का समापन 24 जनवरी को हुआ. बैठक में कई राजनीतिक प्रस्ताव पारित कर हेमंत सरकार को घेरने की योजना बनाई गई. भविष्य की रणनीति पर मंथन किया गया. विधि व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं पर हेमंत सरकार को विफल करार दिया गया. 6 माह के भीतर नगर निगम चुनाव कराने की मांग की गई. 23 जनवरी को इसकी शुरुआत हुई थी. बैठक में प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेता शामिल हुए. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने पत्रकारों से कहा कि देवघर में कार्यसमिति की बैठक कर चुनावी बिगुल फूंक दिया गया है. इस पवित्र जगह से स्वामी विवेकानंद और महात्मा गांधी का नाता रहा है. इसलिए यहीं से चुनावी बिगुल फूंका गया. बैठक में सांगठनिक मजबूती समेत आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई. 27 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षा पर चर्चा करेंगे. इस कार्यक्रम को दलगत भावना से ऊपर उठकर आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया. 29 जनवरी को प्रधानमंत्री का रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सभी बूथों पर सुनने और सुनाने का निर्णय लिया गया.  भाजपा ने हेमंत सरकार से 6 माह के भीतर नगर निगम चुनाव कराने की मांग की है. पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी की दायर दलबदल याचिका झारखंड हाईकोर्ट में खारिज किए जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि याचिका को यह कहकर खारिज किया गया कि इस पर विधानसभा अध्यक्ष के न्यायाधिकरण में सुनवाई जारी है. इस बीच कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकती. न्यायालय के फैसले का स्वागत है. जरूरत पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=533906&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : मंत्री ने तीन तालाबों के जीर्णोद्धार कार्य का किया शिलान्यास [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp