Search

देवघर : बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक में हेमंत सरकार को घेरने की बन रही रणनीति

Deoghar : शहर के मेहर गार्डेन में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 23 जनवरी से शुरू हुई. बैठक में हेमंत सरकार को घेरने पर रणनीति बनाने समेत कार्य योजना तैयार की जाएगी. इसके अलावा सांगठनिक मजबूती, राज्य सरकार की खतियान आधारित स्थानीय नीति समेत अन्य एजेंडों पर चर्चा की जाएगी. बैठक में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री महेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश सचिव  आशा लकड़ा, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेता भाग ले रहे हैं. दो दिवसीय बैठक में 450 प्रतिनिधि भाग लेंगे. बैठक को लेकर देवघर शहर भगवामय हो चुका है. हर चौक-चौराहे पर पार्टी का झंडा लहरा रहा है. बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी देखी जा रही है. देवघर में 16 साल बाद बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=534087&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : शिवगंगा में डूबने से एक श्रद्धालु की मौत, दूसरे की जान बची [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp