Deoghar : श्रावणी मेले में खाद्य विभाग की टीम जांच के नाम पर महज खानापूर्ति कर रही है. टीम होटलों, रेस्टोरेंट और पेड़े दुकानों में छापेमारी के दौरान लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट नहीं भेजती. इससे दुकानदारों ने टीम पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. अभी हाल ही में टीम ने गोपाल साह किशन साह पेड़ा दुकान में छापेमारी कर सैंपल ली थी. कई दिनों गुजरने के बाद भी जांच रिपोर्ट दुकानदार को नहीं मिली है. इस संबंध में खाद्य विभाग के अधिकारी दिनेश मरांडी ने बताया कि अभी तक 10 से 12 सैंपल जप्त किए गए हैं. सभी सैंपल को दो-तीन दिनों के अंदर टेस्टिंग के लिए रांची लैब भेजा जाएगा. रिपोर्ट में गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई होगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=372514&action=edit">यह
भी पढ़ें : गिरिडीह : 576 लोगों की जांच में एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं [wpse_comments_template]
भी पढ़ें : गिरिडीह : 576 लोगों की जांच में एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं [wpse_comments_template]
Leave a Comment