Search

 
 
 

देवघर : नगर थाना प्रभारी व पीएनबी सुरक्षा गार्ड के बीच हाथापाई की घटना सीसीटीवी में कैद

 
Deoghar : नगर थाना क्षेत्र स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के गार्ड और नगर थाना प्रभारी के बीच हाथापाई की घटना सीसीटीवी में कैद है. फुटेज में साफ-साफ दिख रहा है एक पुलिस जवान को लेकर थाना प्रभारी बैंक के अंदर दाखिल हो रहे हैं. बैंक के सुरक्षा गार्ड ने थाना प्रभारी को अंदर जाने दिया तथा पुलिस जवान को रोक दिया. इसी बात पर नगर थाना प्रभारी सुरक्षा गार्ड से झड़प करने लगे. फुटेज में यह भी दिख रहा है कि सुरक्षा गार्ड प्रवेश द्वार पर खड़ा नहीं होकर बैंक में अंदर बैठा है. सुरक्षा गार्ड वर्दी भी नहीं पहन रखा है. थाना प्रभारी ने उसे पहचान पत्र दिखाने को कहा तो वह नहीं दिखा सका. सीसीटीवी फुटेज 2 जनवरी की है. मामले की जांच करने 3 जनवरी को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री पीएनबी पहुंचे और बैंक कर्मियों से बातचीत की. बैंक से निकलने के बाद वे नगर थाना पहुंचे और थाना प्रभारी के साथ बातचीत की. उपायुक्त ने पत्रकारों से कहा कि सुरक्षा गार्ड से हाथापाई की जांच की जाएगी. बैंक स्टाफ दोषी थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. बैंक स्टाफ को कार्रवाई का भरोसा दिया गया है. इस संबंध में पूछे जाने पर नगर थाना प्रभारी रतन कुमार ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने एक पुलिस जवान को लेकर मैं बैंक गया था. सुरक्षा गार्ड ने मेरे साथ बदसलूकी की. मैंने पुलिस मैनुअल के तहत जवाबी कार्रवाई करते हुए जो भी किया वह सही किया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=513591&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : निजी क्लीनिक में महिला का ऑपरेशन अधूरा छोड़ डॉक्टर फरार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही