Search

 
 
 

देवघर : शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी जारी

 
Deoghar : होटल व शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी के डाबर ग्राम स्थित मैहर गार्डन समेत भवानी रोलिंग मिल और रिसॉर्ट पर आयकर विभाग टीम की छापेमारी 22 मार्च को दूसरे दिन भी जारी है. छापेमारी में बुकिंग और प्रॉपर्टी से संबंधित कागजातों को खंगाला जा रहा है. योगेंद्र तिवारी और उनके भाई अमरेंद्र तिवारी से पिछले दिनों ईडी भी पूछताछ कर चुकी है. तिवारी बंधुओं पर संथालपरगना में सिंडिकेट के माध्यम शराब कारोबार पर कब्जा जमाने की जांच भी की जा रही है. छापेमारी के बारे आयकर विभाग की टीम कुछ भी नहीं बता रही है. धनबाद से आई आयकर विभाग की टीम में 8 सदस्य शामिल हैं. योगेंद्र तिवारी संथालपरगना के सबसे बड़े शराब कारोबारी हैं. छापेमारी 21 मार्च को शुरू हुई थी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=586295&action=edit">यह

भी पढ़ें : बिरनी : वज्रपात से बारह वर्षीय किशोर की मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही