Search

 
 
 

देवघर: डीईओ के रवैये परेशान हाई स्कूल के शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

 
Deoghar : देवघर (Deoghar) देवघर जिला के हाई स्कूल के शिक्षकों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी वीणा कुमारी के रवैये के खिलाफ 15 जून बुधवार को अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया. देवघर कचहरी के समीप झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ के बैनर तले सभी शिक्षक अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए हैं. शिक्षकों की शिकायत है कि बिना कारण बताये कई शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है. समय पर वेतन का भुगतान नहीं होता है. सेवा संपुष्टि की फाइल कई महीनों से अपने कार्यालय में फंसाए रखने से शिक्षकों को परेशानी हो रही है. शिक्षकों ने बताया कि डीईओ वीणा कुमारी के इस रवैये से वे काफी परेशान हैं. शिक्षकों ने कई बार जिला शिक्षा पदाधिकारी को अपनी समस्या के समाधान के लिए पत्र लिखा. परंतु कोई जवाब नहीं मिलने पर वे अनिश्चितकालीन धरने देने को विवश हो गए. देवघर जिला शिक्षा पदाधिकारी से जब इस संबंध में बातचीत करनी चाही तो उन्होंने कैमरे के सामने कुछ भी कहने से इनकार किया. बाद में कहा कि उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है. कहा दो लोगों का सस्पेंशन था, जो वापस ले लिया गया है. वेतन भुगतान भी किया जा रहा है, शिक्षकों की मांग बेबुनियाद है. यह भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-acb-arrested-employment-servant-taking-a-bribe-of-fifteen-hundred-rupees/">गिरिडीह

: एसीबी ने रोजगार सेवक को पंद्रह सौ रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही