Search

 
 
 

कोरोना संक्रमण के मामले में देश के टॉप टेन जिलों में देवघर भी शामिल

 
Deoghar: देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर से लगातार इजाफा हो रहा है. देश के कुछ राज्यों में नाइट कर्फ्यू और कुछ राज्यों में लॉकडाउन की तरफ बढ़ने के संकेत भी मिले हैं. देश के 10 जिलों में झारखंड का देवघर जिला भी इसी श्रेणी में शामिल हो गया है. यहां कोरोना के मामले बहुत तेजी से फैल रहे हैं. अभी तक कोरोना संक्रमण का खतरा नहीं गया है. लेकिन देवघर के लोग बिना मास्क के खुले घूमते देखे जा सकते हैं. इसे भी पढ़ें- दुमका:">https://lagatar.in/dumka-forest-department-raids-illegal-mine-compressor-machine-seized/37967/">दुमका:

अवैध खदान में वन विभाग की छापेमारी, कंप्रेसर मशीन जब्त

कोविड निर्देशों की उड़ रही हैं धज्जियां

हालांकि देवघर उपायुक्त ने लोगों को सावधानी बरतने का निर्देश दिया है. बावजूद लोग खुलेआम नियमों की अनदेखी कर रहे हैं. देवघर में मास्क लगाते लोग नहीं देखे जा रहे हैं. अगर ऐसा ही देवघर के लोग बिना मास्क के घूमेंगे तो वह दिन दूर नहीं जब वही माहौल फिर से बन जाएगा, जो 1 साल पहले बना था. हालांकि देवघर डीसी ने इस प्रस्तुति का आदेश दिया है. और देवघर के लोगों को निर्देश दिया है कि, बिना मास्क लगाये लोग नहीं घूमें. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें. बावजूद इसके देवर के पॉश और भीड़भाड़ वाले इलाके में सोशल डिस्टेंसिंग नहीं देखी जा रही है. बिना मास्क के लोग घूमते देखे जा सकते हैं. इसे भी पढ़ें- जामताड़ा:">https://lagatar.in/jamtara-one-old-man-dies-after-four-hours-of-corona-vaccination/37974/">जामताड़ा:

कोरोना टीकाकरण के चार घंटे बाद एक वृद्ध की मौत
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही