Deogahr : देवघर विकास भवन सभागार में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षा बैठक 15 मई को हुई. बैठक में सांसद मनरेगा समेत जिले में संचालित केंद्र सरकार की अन्य योजनाओं की अद्यतन स्थिति से अवगत हुए. उन्होंने मनरेगा के तहत कुंआ निर्माण, बिरसा हरित ग्राम योजना, तालाब निर्माण समेत अन्य विकास कार्यों में पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया. बैठक में समाज कल्याण, शिक्षा विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम सड़क योजना, जल जीवन मिशन, शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजलापूर्ति की स्थिति, राष्ट्रीय उच्च पथ, बिजली विभाग, स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कार्यों को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया. इसके अलावा रेलवे के भू-हस्तांतरण एवं मुआवजा भुगतान की स्थिति की भी समीक्षा की गई. सांसद ने अतिक्रमण व अवैध निर्माण मामले को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्ती से अतिक्रमणमुक्त क्षेत्र बनाने का निर्देश दिया. पेयजलापूर्ति कार्यों की समीक्षा कर सांसद ने संबंधित अधिकारियों को लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए समय पर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा के क्रम में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया. बैठक में जनप्रतिनिधियों की ओर से उठाए गए विभिन्न मामलों की जांच कर आगे की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. बैठक में देवघर विधायक नारायण दास और सारठ विधायक रणधीर सिंह ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों में होने वाली समस्याओं को रखा. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने तत्काल अधिकारियों को समस्याओं का निदान कर उपायुक्त कार्यालय को अवगत कराने का निर्देश दिया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=636180&action=edit">यह
भी पढ़ें : देवघर : कॉमर्स स्ट्रीम में आर्य श्री 98% लाकर बनी जिला टापर [wpse_comments_template]
देवघर : विकास कार्यों में पारदर्शिता बरतना जरूरी- सांसद

Leave a Comment