Search

 
 
 

देवघर : ट्रेन में महिला यात्री के पर्स से जेवरात की चोरी

 

जसीडीह रेल थाना में मामला दर्ज

Deoghar : धनबाद-पटना इंटरसीटी एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रही एक महिला यात्री के पर्स में रखा सोने की जेवरात चोरी कर फरार हो गया. पीड़िता बिहार के जमुई जिले के सिमुलतला थाना क्षेत्र के बनगामा निवासी प्रियंका कुमारी ने जसीडीह रेल थाना में मामला दर्ज कराते हुए कहा कि धनबाद-पटना इंटरसीटी एक्सप्रेस ट्रेन के बोगी एस-6 के बर्थ नंबर 34 में सवार होकर वह जसीडीह से झाझा जा रही थी. उसी दौरान जसीडीह स्टेशन से ट्रेन खुलने के बाद उसका पर्स खुला था. जब वह पर्स की जांच की तो उसमें रखा सोने का मंगलसुत्र, अंगूठी, दो कानबाली व दो नोजपिन गायब थे. जो किसी चोर ने चोरी कर ली है. रेल थाना ने मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है. यह">https://lagatar.in/masan-mahakal-was-worshiped-in-devghar-with-tantric-method/">यह

भी पढ़ें:देवघर में मसान महाकाल की तांत्रिक विधि से हुई पूजा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही