Deoghar : देवघर के कास्टर टाउन में 1 अप्रैल को झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक का पांचवां स्थापना दिवस झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक की देवघर शाखा में मनाया गया. मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार ने कहा कि झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के वजूद में आने के बाद राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में यह ग्राहकों को सेवा देने वाला बैंक बन गया है. उन्होंने बैंक से ग्राहकों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी बताया. बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि यह बैंक आरबीआई रेपो रेट पर अपने ग्राहकों को कर्ज देती है. यह ग्राहकों पर निर्भर है कि वे किस प्रकार का कर्ज ले रहे हैं. अलग-अलग मद में अलग-अलग कर्ज लेने की प्रक्रिया है और ब्याज दर भी अलग-अलग है. मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक समेत बैंक कर्मी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=590187&action=edit">यह
भी पढ़ें : देवघर : राहुल गांधी पर कार्रवाई का कांग्रेसियों ने किया विरोध [wpse_comments_template]
भी पढ़ें : देवघर : राहुल गांधी पर कार्रवाई का कांग्रेसियों ने किया विरोध [wpse_comments_template]
Leave a Comment