Search

 
 
 

देवघर : पत्रकारों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, अजय के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग

 
बीमा योजना होती तो अजय के आश्रितों को मिलता सहारा : जीतन कुमार Deoghar: शनिवार को आईएसएम जेडब्लू के बैनर तले जिले के पत्रकारों ने उपायुक्त को 7 सूत्री मांग पत्र सौंपा. मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को सौंपे गए मांग पत्र में लातेहार के युवा पत्रकार और ऐसोसिएशन के पलामू प्रमंडल प्रभारी अजय सिन्हा की संदेहास्पद परिस्थितियों में हुई मौत की सीआईडी जांच की मांग की गई. इसके अलावा दिवंगत पत्रकार अजय के आश्रितों को मुआवजा, पत्नी को नौकरी और दो बच्चों को निशुल्क शिक्षा की मांग भी मांग पत्र में की गई है. इस पर उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि मांगपत्र को अग्रसारित किया जायेगा. ऐसोसिएशन के देवघर जिला अध्यक्ष जीतन कुमार और महासचिव चमन कुमार ने कहा कि राज्य में पत्रकारों को बीमा और पेंशन जैसी मूलभूत सुविधाएं के लिए बीते 15 सालों से सभी पत्रकार संगठन मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार का इस पर ध्यान ही नहीं है. जीतन कुमार ने कहा कि देश में न तो पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो रहा है और न राज्य सरकार द्वारा बीमा या पेंशन दिया जा रहा है. उन्होने कहा कि आज अगर झारखंड में बीमा योजना लागू हुई होती तो अजय के आश्रितों को थोड़ा सहारा मिल गया होता. इसे भी पढ़ें-कटिहारः">https://lagatar.in/katihar-three-brothers-and-sisters-burnt-to-death-father-critical/">कटिहारः

संदिग्ध स्थिति में जलकर तीन भाई-बहन की मौत, पिता गंभीर

पत्रकारों ने उठाया देवघर प्रेस क्लब भवन का मुद्दा

ज्ञापन सौंपने के दौरान पत्रकारों ने देवघर प्रेस क्लब भवन निर्माण के बाबत चर्चा की. प्रेस क्लब को अभी तक पत्रकारों को नहीं सौंपा गया है. मौके पर प्रेस क्लब के चुनाव पर भी चर्चा की गयी. इस मुद्दे पर उपायुक्त ने गंभीरता दिखाई और तुरंत जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश के लिए तलब किया. उपायुक्त ने कहा कि जब भवन बनकर तैयार हो गया है तो उसका उपयोग होना चाहिए. उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से इम्तियाज अंसारी, बबलू शाह, परमजीत राय, राजेश सिन्हा, गुड्डू झा, विक्की, रामाकांत मालवीय, संजय यादव, पप्पू यादव समेत कई पत्रकार मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-विधायक">https://lagatar.in/anger-among-the-people-of-latehar-over-not-making-mla-baidyanath-ram-a-minister/">विधायक

बैद्यनाथ राम को मंत्री नहीं बनाने पर लातेहार के लोगों में रोष
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही