Search

देवघर : पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम डीसी को सौंपा ज्ञापन

Deoghar : धनबाद के बलियापुर में पत्रकार प्रवीर महतो पर हुए गोलीकांड के बाद पत्रकारों का संगठन एआईएसएमजेडब्लूए ने सोमवार 29 मई को डीसी मंजूनाथ भजंत्री से मिलकर मुख्यमंत्री के नाम नौ सूत्री ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के ज़रिए पत्रकार प्रवीर महतो का बेहतर इलाज, मुआवजा, अपराधियों की गिरफ्तारी, पत्रकार सुरक्षा कानून, एक्रिडेशन कमिटी और पत्रकार आयोग का गठन जैसे मांग रखा गया. संघ के जिलाध्यक्ष जीतन कुमार ने बताया कि ऐसोसिएशन की प्रदेश कमिटी के निर्देश पर सरकार तक पत्रकारहित के विषयों को डीसी के माध्यम से भेजने का काम किया गया है. कहा कि संगठन मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहा है. उन्होंने कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून पर सत्ता व विपक्ष का भी समर्थन पत्रकारों को मिल रहा है. एसोसिएशन के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मो.इम्तियाज़ ने कहा कि पत्रकार सम्मान सुरक्षा योजना भी राज्य में जल्द ही लागू होने वाली है. अगर इसमें देर हुई तो सभी जिले में आंदोलन कर सरकार को जगाने का काम करेंगे. ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से देवघर के जिला महासचिव चमन कुमार, बबलू साह, संजय यादव, रामाकांत मालवीय, अजय राणा, पप्पू यादव सहित अन्य पत्रकार मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/deoghar-babas-quick-darshanam-will-be-expensive-500-in-normal-days-and-1000-rupees-in-special-days/">यह

भी पढ़ें : देवघर : बाबा का शीघ्र दर्शनम होगा महंगा, आमदिनों में 500 वहीं विशेष दिनों में लगेंगे 1000 रूपए [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp