Search

 
 
 

देवघर : कम भीड़ के कारण कांवरिये कर रहे सुगम जलार्पण

 
श्रद्धालुओं की सेवा में प्रशासन ने लगाया मिस्ट कूलिंग सिस्टम
Deoghar : देवघर को विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला धीरे-धीरे अपने चरम की ओर बढ़ रहा है. 7 जुलाई को सरकारी पूजा के बाद प्रात: 4.05 बजे बाबा वैद्यनाथ का दरबार आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया. इसके साथ ही कांवरियों का कतारवद्ध हुजूम जलार्पण को उमड़ पड़ा. श्रद्धालुओं को शिवगंगा से शिवराम झा चौक पर कतारबद्ध कर क्यू काम्प्लेक्स, फुटओवर ब्रिज, संस्कार मंडप के रास्ते गर्भ गृह तक लाकर जलार्पण कराया गया. यहां कांवरियों ने अरघा के माध्यम से बाबा पर जलार्पण किया. इस दौरान बोलबम के जयकारा के पूरा देवघर गूंज उठा है. हालांकि यहां अब तक कांवरियों की अपेक्षाकृत भीड़ नहीं उमड़ी है. बताया जाता है कि इस वर्ष दो माह के सावन के कारण भीड़ का दबाव कम रहेगा. बावजूद प्रशासन अपनी ओर से कोई कोरकसर नहीं छोड़ रहा है.

   उपायुक्त व पुलिस कप्तान व्यवस्था संभालने में जुटे

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री खुद मेला क्षेत्र के हर एक गतिविधि की मॉनीटरिंग करते देखे गए. एसपी सुभाष चंद्र जाट भीड़ नियंत्रण, यातायात व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने में व्यस्त रहे. श्री के जमशेदपुर से प्रतिनियुक्ति पर आए एसपी विजयशंकर श्रद्धालुओं की कतार की निगरानी में लगे थे.

        श्रद्धालुओं पर करायी जा रही है कृत्रिम वर्षा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Water-Deo-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से मिस्ट कूलिंग सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है, ताकि जलार्पण हेतु कतारबद्ध श्रद्धालुओं को लगातार उमस भरी गर्मी में ठंडक महसूस होती रहें. इसके अलावा जलार्पण में कतारबद्ध श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए  मिस्ट कूलिंग सिस्टम का उपयोग संस्कार मंडप के दोनों तलों पर किया गया है. नेहरू पार्क होल्डिंग पॉइंट के दोनों पंडाल में भी मिस्ट कूलिंग सिस्टम का उपयोग किया गया है. इसके अलावा कांवरिया पथ में दुम्मा से खिजुरिया तक गर्मी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु कुल 11 जहगों पर इंद्र वर्षा की व्यवस्था के अलावा आवश्यक अनुसार पानी के फुहारों की व्यवस्था की गई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=690584&action=edit">यह

भी पढ़ें: देवघर : उत्पाद मंत्री बेबी देवी ने बाबा वैद्यनाथ की चौखट पर टेका मत्था [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही