Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : किन्नर समाज ने लगाया कांवरिया सेवा शिविर

Advertisement
Advertisement
कांवरिया पथ में कर रहा है फल वितरण
Deoghar : नर सेवा ही नारायण सेवा है, इसी पंक्ति को जीनव का सार मानकर किन्नर समाज ने देवघर के श्रावणी मेले में सेवा शिविर लगाया है. देवघर के किन्नर समाज की मुखिया रोज मौसी ने अपनी पूरी टीम के साथ बांग्ला सावन की पहली सोमवारी 24 जुलाई को अपने सेवा शिविर की शुरुआत की. इस शिविर में जलपान, पेयजल, गर्म जल, आवासन आदि की व्यवस्था है. कांवरियों के लिए फलवितरण का कार्य भी जारी है. इस संबंध में रोज ने बताया कि शिवभक्तों की सेवा में उन्हें काफी प्रसन्नता होती है. उनकी टीम हर वर्ष यहां आने वाले देवतुल्य कांवरियों की सेवा में लगी रहती है. हमारा समाज बधाई देने के साथ ही हर सुख, दुख, उत्सव और धार्मिक कार्यों में समाज के साथ रहता है. रोज ने कहा कि सावन और मलमास में देवघर आने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं की सेवा से बड़ा दूसरा कोई धर्म नहीं है. इसलिए किन्नर समाज इस कार्य को तत्पर है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=710089&action=edit">यह

भी पढ़ें: देवघर : बाबा वैद्यनाथ के दरबार में लगी आकर्षक बेलपत्र प्रदर्शनी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही