Search

 
 
 

देवघर : जमीन विवाद में चाकूबाजी, युवक घायल

 
Deoghar : देवघर नगर थाना क्षेत्र के सिंघवा में 27 जुलाई को जमीन विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अमर कुमार यादव को सदर असप्ताल, देवघर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. बैद्यनाथधाम ओपी पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचकर घायल और उसके परिजनों से पूछताछ की. अमर कुमार यादव ने बताया कि वह सिंघवा में जमीन की चहारदीवारी कराने गया था. तभी देवा कुमार कुशवाहा अपने दो साथियों को लेकर पहुंचा और चाकू से हमला कर दिया. वह घायल होकर वहीं गिर गया. चाकू के वार से उसके सिर और हाथ में गहरा जख्म है. वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भागा लेकिन कुछ दूर जाने के बाद बेहोश होकर गिर गया. जब होश आया तो खुद को सदर अस्पताल के बेड पर पाया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. यह भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-rauniyar-vaish-mahila-samiti-celebrated-hariyali-teej-festival/">देवघर

: रौनियार वैश्य महिला समिति ने मनाया हरियाली तीज उत्सव [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही