Search

 
 
 

देवघर : जमीन कारोबारी युवक की गोली मारकर हत्या

 
Deoghar : नगर थाना क्षेत्र के जटायु मोड़ के पास कृष्णापुरी स्थित एसबीआई बैंक के सामने 6 अगस्त की शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्यारों की संख्या तीन थी तथा सभी एक ही स्कूट पर सवार थे. ह्त्यारों ने तीन राउंड फायरिंग की. आनन-फानन में युवक को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. मृतक का नाम नगर थाना क्षेत्र का सलोनाटांड़ निवासी भीम महथा है. घटनास्थल से पुलिस ने 5 खोखे भी जब्त की. स्थानीय लोगों के अनुसार भीम महथा जमीन कारोबारी था. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि मृतक ड्रग्स कारोबारी था. हो सकता है जमीन संबंधित मामले या फिर ड्रग्स मामले में उसकी हत्या हुई हो. खबर पाते ही नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया. एसपी सुभाष चंद्र जाट भी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों का बयान लिया. पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=380084&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : कांवरियों की पीड़ा सुनकर डीसी पूछ बैठे किस राजनीतिक दल से है ताल्लुक? [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही