Deoghar : देवघर प्रखंड अंचल कार्यालय में रविवार 11 जून को भू राजस्व विभाग की ओर से एक दिवसीय कैंप लगाया गया. कैंप में लगाये गये विभिन्न स्टॉलों पर जमीन संबंधी विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा किये गये. कैंप में अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति के अलावा सीआई कंप्यूटर ऑपरेटर व अंचल कर्मी को शामिल करते हुए 10 काउंटर बनाए गए थे. विशेष कैंप में देवघर अंचल से संबंधित पंजी 2 परिशोधन पोर्टल में सुधार और अपडेट, लगान रसीद के अलावा भूमि से संबंधित दस्तावेजों से जुड़े समस्याओं का निराकरण किया गया. बताया गया कि कैंप में कुल 899 आवेदन प्राप्त हुए. जिसमें 129 मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान और अन्य 81 मामलों को विभागीय प्रक्रिया के तहत पोर्टल पर लॉगिन किया गया. यह">https://lagatar.in/deoghar-food-served-to-the-poor-and-helpless-on-lalus-birthday/">यह
भी पढ़ें : देवघर : लालू के जन्मदिन पर गरीबों व असहायों को कराया भोजन [wpse_comments_template]
देवघर : अंचल कार्यालय में भू राजस्व विभाग ने लगाया विशेष कैंप
Leave a Comment