Search

 
 
 

देवघर : देर रात घर में लगी आग, धान, चावल सहित अन्य सामान जले

 
Deoghar :  जिले के खागा थाना क्षेत्र स्थित घोड़ादहा गांव निवासी छोटे लाल मुर्मू के घर में शनिवार देर रात आग लग गयी. इस अगलगी में धान, चावल, मुर्गी सहित घर में रखे सारे सामान जल गये. आग कैसी लगी है, इसका पता अभी नहीं चल पाया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि छोटे लाल मुर्मू अपने परिवार वालों के साथ सो रहे थे. छोटे लाल के बेटे की नींद आधी रात में खुली तो उसने देखा कि घर धुंआ से भर गया है. बच्चे के हल्ला करने पर घर के सभी लोग उठ गये. हल्ला सुनकर आसपास के लोग भी वहां जुट गये. ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाया गया. लेकिन तब तक घर में रखे सभी सामान जलकर राख हो गये थे. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जानकारी ली. छोटे लाल मुर्मू और उनके परिवार वालों ने सरकार से मदद की गुहार लगायी है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-07-at-10.01.04-AM-1.jpeg"

alt="" width="1280" height="561" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-07-at-10.01.04-AM.jpeg"

alt="" width="1280" height="561" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-07-at-10.01.03-AM.jpeg"

alt="" width="1280" height="561" /> [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही