Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर : महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सदर अस्पताल में कुष्ठ जागरूकता अभियान शुरू

Deoghar : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने 30 जनवरी को सदर अस्पताल सभागार में कुष्ठ जागरूकता अभियान की शुरुआत की. अभियान शुरू होने से पूर्व राष्ट्रपिता के तस्वीर पर उन्होंने माल्यार्पण किया.  उपायुक्त ने कहा कि महात्मा गांधी के पुण्यतिथि के अवसर पर अभियान की शुरुआत हुई है. 13 फरवरी तक चलाए जाने वाले अभियान का मकसद लोगों को कुष्ठ रोग के बारे में जागरूक करना है. आज भी इस रोग को लेकर लोगों में अंधविश्वास फैला है. कई कुष्ठ रोग से ग्रस्त मरीज इलाज नहीं कराते. इस बीमारी को लेकर शंका न पालें. कुष्ठ एक बीमारी है जो समय पर इलाज कराने से ठीक हो सकता है. उपायुक्त ने देवघर जिले को कुष्ठ रोग से उन्मूलन करने की शपथ अधिकारियों को दिलाई. सिविल सर्जन युगल किशोर चौधरी ने कहा कि कुष्ठ के अलावा नेगलेक्टटेड ट्रॉपिकल डिजीज (एनडीटी) मानव जीवन को प्रभावित करने वाला रोगों का समूह है. इस समूह में लिंफेटिक, फाइलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, सर्पदंश, रेबीज जैसे रोग शामिल है. समय से इलाज कराने पर इन रोगों से निदान संभव है. मौके पर एसीएमओ डॉ. सीके शाही, डीपीआरओ रवि कुमार, चिकित्सकों की टीम समेत स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=539499&action=edit">यह

भी पढ़ें : देवघर : योग गुरु बाबा रामदेव ने बाबा मंदिर में की पूजा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही