Search

 
 
 

देवघर: डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारकोला में पुस्तकालय सप्ताह का प्रारंभ

भंडारकोला स्थित गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में पुस्तकालय सप्ताह की शुरुआत हुई.
 

Deoghar : भंडारकोला स्थित गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में पुस्तकालय सप्ताह की शुरुआत हुई. इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार,विशिष्ट अतिथि अंबेडकर लाइब्रेरी के अध्यक्ष कन्हैया राम एवं विद्यालय के प्राचार्य का स्वागत एनसीसी कैडेट के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया गया. 

 

मंच पर आगंतुक अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. तत्पश्चात बच्चों ने सुमधुर स्वागत गीत की प्रस्तुति की और मनोरम स्वागत नृत्य के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ. विद्यालय की छात्रा आराध्या ने लाइब्रेरी के महत्व पर अपना भाषण दिया. लाइब्रेरी की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए एक अति सुंदर नाटक का मंचन भी किया गया. 

 

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि पुस्तकों को पढ़ने से हमें जानकारी के साथ-साथ आत्मविश्वास भी प्राप्त होता है.पुस्तकालय अनुशासन, एकाग्रता और मौन का भी पाठ पढ़ाता है, जो जीवन में सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक गुण हैं.

 

उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में भी पुस्तकालय का महत्व कम नहीं हुआ है, बल्कि ई-लाइब्रेरी और डिजिटल संसाधनों के माध्यम से इसका स्वरूप और भी व्यापक हो गया है.उन्होंने विद्यालय के अनुशासन को भी सराहा. विद्यालय के प्राचार्य बलराम कुमार झा ने कहा कि पुस्तकालय हमें सही दिशा में ज्ञान का उपयोग करना सिखाता है और हमारे व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में सहायक होता है. उन्होंने कहा कि हमें पुस्तकालय का नियमित उपयोग करना चाहिए और पुस्तकों को अपना सच्चा मित्र बनाना चाहिए.


सप्ताह पर्यंत चलने वाले कार्यक्रमों में पुस्तक पढ़ने की स्मरण-क्षमता


एक्सटेंपोर, भाषण प्रतियोगिता, क्विज और कविता पाठ शामिल है. मंच संचालन आदित्य कुमार ने किया एवं कार्यक्रम संचालन में स्टूडेंट काउंसिल की अहम भूमिका रही. आज के प्रातः कालीन सभा में कलरिंग कॉन्टेस्ट के विजेताओं को, सहोदया द्वारा आयोजित खो खो प्रतियोगिता के विजेताओं को,और कक्षा आठवीं की नायशा भारद्वाज द्वारा लिखित एवं ब्रिबुक्स द्वारा प्रकाशित पुस्तक ग्लिम्प्स ऑफ माय इमोशन तथा आर्यन आनंद द्वारा लिखित एवं ब्रिबुक्स द्वारा प्रकाशित पुस्तक अनसीन फ्रिक्वेंसी ऑफ थॉट्स को भी पुरस्कृत किया गया. मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने इसकी जानकारी दी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही